सर्वा‎‎धिक पदक जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय दल को सराहा


नई दिल्ली

हांगझोऊ एशियाई खेलों में अब तक के सबसे अधिक पदक जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय दल की सराहना की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा ‎कि एशियाई खेलों में भारत के लिए यह कितनी ऐतिहासिक उपलब्धि है! पूरा देश बहुत खुश है कि हमारे अविश्वसनीय एथलीटों ने अब तक के सर्वाधिक 107 पदक जीते हैं, जो पिछले 60 वर्षों में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। उन्होंने आगे कहा ‎कि हमारे खिलाड़ियों के अटूट दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है। उनकी जीत ने हमें याद रखने के क्षण दिए हैं, हम सभी को प्रेरित किया है और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। एशियाई खेलों में भारत ने 28 स्वर्ण पदक, 38 रजत पदक और 41 कांस्य पदक जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *