तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

रायबरेली,

भदोखर थाना क्षेत्र के औघड आश्रम के पास से  किसी बडी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा।भदोखर एसओ यशकांत सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग सात बजे अपने हमराही के साथ  गस्त पर निकले मुंशीगंज चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर  औघड आश्रम के पास घटना को अंजाम देने की  योजना बना रहे अनूप पासी 25 पुत्र बृजलाल  निवासी पूरे भवानी मजरे  गढी मूतवल्ली को धर दबोचा । तलाशी लेने पर युवक के पास एक तमंचा, दो कारतूस व 3100 रूपए नगद बरामद हुआ है । पूछताछ करने पर अभियुक्त ने गुरूवार की रात  राजेंद्र यादव निवासी पुरानी चुंगी चौकी मुंशीगंज के मकान मे चोरी को अंजाम देने की बात कबूल किया।एसओ ने बताया कि चार हजार नकद  चोरी होने की बात सामने आई थी । जिसमे से अभियुक्त के पास से नगद 3100 बरामद कर लिया गया है । अभियुक्त को संबंधित धाराओ मे मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *