बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल

डलमऊ,रायबरेली,

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली डलमऊ मार्ग पर मधुकरपुर मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास बोलेरो और टेंपो की आपस में भिड़ंत हो जाने के कारण लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घायलों की चीख-पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शनिवार को पूरे नगरहन का पुरवा बाबूपुर सरैया थाना जगदीशपुर जिला अमेठी निवासी निधि तिवारी 26 वर्ष प प्रतिशती पुनीत अपनी बोलेरो चलाकर परिवार और गांव के अन्य 8 लोगों के साथ डलमऊ गंगा स्नान करने आई थी जहां से गंगा स्नान कर के वापस जाते समय रायबरेली डलमऊ रोड पर मधुकरपुर मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बोलेरो चालक निधि तिवारी के साथ चंद्रावती तिवारी, विपिन पांडेय, रमेश तिवारी, वसंतकुमारी, आदर्श तिवारी और अर्जुन रैदास घायल हो गए तथा टेंपो में सवार विमलेश कुमार पुत्र राकेश कुमार 20 वर्ष निवासी खरगपुर कुर्मीयाना थाना डलमऊ, मालती प प्रतिशती रामनरेश निवासी भगवानपुर छतम्बा डलमऊ, रामकिशोर पुत्र भगवानदीन निवासी सराय दिलावर थाना डलमऊ, विजय कुमार पुत्र धुन्नी 24 वर्ष और अमित कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी मनहेरू रायबरेली, आशुतोष कुमार पुत्र बसंत निवासी हरचंदपुर रायबरेली गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है जिनमें से छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *