मोहम्मद क़मर राईन का किया गया स्वागत
सोहावल-अयोध्या.
समाजवादी पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नामित हुए मोहम्मद क़मर राईन का फैज़ाबाद स्थित उनके आवास पर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर एजाज़ अहमद ने कहा कि मोहम्मद क़मर राईन को प्रदेश संगठन में जगह देने से निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी को मज़बूती मिलेगी। ज्ञात हो कि मोहम्मद क़मर राईन इससे पूर्व अयोध्या महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही साथ टाटशाह वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले बड़े पैमाने पर लोगों की मदद भी करते आए हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल यादव बब्लू, बीकापुर विधानसभा उपाध्यक्ष सलीम खान, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैंट से पार्षद मोहम्मद अपील बब्लू, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मकसूद अहमद, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जि़ला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर वर्मा, अब्दुल रहीम उर्फ मुन्ना आदि मौजूद रहे।
