रेल मंत्रालय सलाहकार समिति सदस्य ने रामलला का किया दर्शन

अयोध्या,

भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य रेल मंत्रालय अनूप चैधरी शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने रामलाल के दरबार में जहां हाजिरी लगाई वहीं हनुमानगढ़ी में पहुंचकर माथ्ज्ञा टेका। मीडिया से बात करते हुए सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चैधरी ने कहा कि हमने आज रामलला के दर्शन पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की भगवान श्रीराम से प्रार्थना किया है वही कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की उत्तर प्रदेश में सरकार बने इसकी भगवान श्री राम से कामना की है वहीं मीडिया के द्वारा पूछे गए बीजेपी छोडक़र अन्य पार्टी में जाने वाले नेताओं के बारे में कहा कि यह बरसाती मेंढक है चुनावी बरसात आने से  टर्र-टर्र करते और तालाब खोजने लगते हैं इन सभी को 2022 के चुनाव में जनता करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *