श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज का किया आयोजन

माधौगंज/हरदोई,

मकर सक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया, जिसमें नगर के लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया।
कस्बे के बूढ़े बाबा मंदिर पर शनिवार की सुबह आयोजित खिचड़ी भोज में मोहल्ले के लोगों ने बालिकाओं को खिचड़ी भोज कराया। उन्हें श्रद्धा अनुसार दक्षिणा प्रदान की। वही श्री कृष्ण गौशाला में नगर के व्यापारियों ने खिचड़ी भोज किया, जिसमें गायों को गुड़ खिलाया। नरेश माहेश्वरी ,गोपाल गुप्ता, बृजेश तिवारी एवं मंदिर कमेटी  सहित कई दर्जन लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *