एक दशक से जीर्णोद्धार को तरस रही हथौड़ा से त्यौना संपर्क मार्ग

कछौना/हरदोई,

एक दशक से बालामऊ विधानसभा की हथौड़ा से त्यौना कला संपर्क मार्ग की हालत काफी गड्ढा युक्त व जर्जर है। यह मार्ग दो ब्लाकों को जोडऩे वाली प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार ने कई बार शासन प्रशासन से मांग की है।
बताते चलें, हथौड़ा से त्यौना संपर्क मार्ग की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। यह मार्ग दो ब्लाकों का कछौना व कोथावां को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर हथौड़ा, पडऱी, भानपुर, उनवा, लालता खेड़ा, बेरुआ, त्यौना आदि ग्राम पड़ते हैं। सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों का आवागमन दुष्कर है। गड्ढे होने के कारण आए दिन राहगीर चुटहिल होते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों राहगीरों, युवा, बुजुर्ग, महिलाओं का आवागमन होता है। सबसे ज्यादा नौनिहालों का स्कूलों में आवागमन है, जिन्हें विद्यालय जाने में काफी असुविधा होती है। वहीं गर्भवती महिलाओं को काफी असुविधा होती है। क्षेत्रीय किसानों को उनकी उपज समय से बाजार न पहुंचने से सही मूल्य नहीं मिल पाता है। सडक़े विकास की जीवन रेखा होती हैं। इस मार्ग का जीर्णोद्धार न होने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस माह के जीर्णोद्धार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार ने दर्जनों बार शासन प्रशासन से मांग की, परंतु किसी ने सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया सडक़ की स्थिति का आकलन कर एस्टीमेट शासन को भेज दिया गया, बजट की स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ हो जाएगा। इस मार्ग को जीर्णोद्धार विधानसभा बालामऊ का आधार मुद्दा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *