दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा
रुड़की। ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करने के मामले में एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि गांव डेलना निवासी राहुल ग्रामीणों के साथ गाली गलौच कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर राहुल का शांतिभंग में चालान किया गया। दूसरी ओर गांव भक्तोवाली निवासी सुधीर को कोर्ट की फरार पेशी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
