प्रत्याशी कोई भी हो कार्यकर्ता एकजुट रहें
रुड़की। भाजपा की बैठक में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठन को मजबूत बनाने को कहा गया। हरिशचंद्र कैलाशवति सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक में हरियाणा के विधायक दीपक मंगला ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाना जरूरी है। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि बूथ स्तर पर पहुंच कर पार्टी को मजबूत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आंतरिक व वाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य में जुट जाएं। बैठक में प्रमोद कौशिक, मास्टर सत्यपाल, देवी सिंह राणा, राजकुमार कसाना, राजेश सैनी, जितेंद्र सैनी, चंदन त्यागी, योगेश त्यागी, सतेंद्र, नरेश धीमान, राकेश कुमार, जगदीश सैनी, सुरेंद्र वर्मा, मधुप त्यागी, अनूप सैनी, मुकेश साद, मिंटू साद, सुभाष खुराना, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।
