फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की
रुड़की। भगवानपुर की तेज्जुपुर चौकी में भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। चौकी इंचार्ज कर्मवीर सिंह ने आरोपी व्यक्ति को चौकी बुलाकर पूछताछ की। आरोपित व्यक्ति ने मौके पर ही अपनी गलती को मानते हुए भाजपा नेता से माफी मांगी। इस पर दोनों पक्षों का समझौता होने पर तहरीर वापस ले ली गई।
