कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान तीन लोगों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि चेकिंग के दौरान मनसा देवी के पास जंगल में बाइक सवार बलबिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी भोगपुर, डांम नंबर एक, जसपुर, उधमसिंह नगर, कुलविंदर सिंह पुत्र पोता सिंह निवासी तुमड़ियाल डांम नंबर 2, रामनगर जिला नैनीताल के पास से 123 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जबकि मुखबिर की सूचना पर गुमानीवाला जंगलात रोड के पास बूटा सिंह पुत्र स्व. प्यारा सिंह निवासी तुमड़िया डांम नंबर 2, रामनगर, नैनीताल को 70 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने दुपहिया वाहनों को भी सीज कर दिया है।
