बिगवाड़ा मंडी में 40 रुपये किलो बिका प्याज
रुद्रपुर(
प्याज के बढ़ते दामों के कारण लोगों के लिए प्याज खरीदना मुश्किल हो गया है। बाजार में इन दिनों 60 से 70 रुपये किलो प्याज बेचा जा रहा है। ऐसे में मंडी परिषद के निर्देश पर गुरुवार को को बिगवाड़ा मंडी में 40 रुपये की दर से प्याज बेचा गया। मंडी समिति ने मंडी गेट पर सुबह आठ से 11 बजे तक स्टॉल लगाए थे, जिन पर लोगों ने प्याज की खरीदारी की। इससे लोगों को राहत मिली। स्टॉलों पर करीब 38 किलो प्याज की बिक्री हुई।
