16 लोगों ने किया भूमिधरी अधिकार के लिए आवेदन



रुद्रपुर

  नगर पंचायत कार्यालय में लगे बहुद्देशीय शिविर में 16 लोगों ने भूमिधरी अधिकार के लिए आवेदन किया। राजस्व विभाग अब सत्यापन कर भूमिधरी अधिकार देने का प्रस्ताव तैयार करेगा। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के अगुवाई में गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में राजस्व विभाग ने शिविर लगाया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा क्षेत्र में भूमिधरी अधिकार से वंचित लोगों को भूमिधरी अधिकार दिलाने के लिए जुटे हैं। इसी के तहत शक्तिफार्म में शिविर लगाया गया। यहां वर्ग आठ में काबिज 16 किसानों ने आवेदन किया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कराई। तहसीलदार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ग आठ में काबिज काश्तकारों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने को लेकर राजस्व विभाग नौ नवंबर को सितारगंज तहसील परिसर में विशेष शिविर का आयोजन करेगा। शिविर में वृद्धा, विकलांग, विधवा, जाति, आय, ईडब्ल्यूएस, निवास के 90 प्रमाणपत्र बनाए गए। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, गोविंद पोखरिया, गोविंद सरकार, रवि मजूमदार, विक्रम सिंह भंडारी, राजस्व उपनिरीक्षक राम अवतार, मुकेश डालाकोटी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *