सोना हड़पने के आरोप में ज्वैलर्स पर केस
रुद्रपुर(
ग्राहक का सात लाख रुपये का सोना हड़पने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने ज्वैलर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीद अहमद पुत्र फकीर बख्श निवासी वार्ड 19 सिरौलीकलां ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के पड़ोस में नफीस अहमद उर्फ असलम की मोमीन ज्वैलर्स नाम से सुनार की दुकान है। उसने 30 हजार रुपये प्रति तोला की दर से 25 तोला सोना नफीस अहमद को दिया था, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। आरोप है कि सोना वापस मांगने पर नफीस उसे जान से मारने की धमकी देता है। आरोप लगाया कि नफीस ने उसके मोहल्ले के सात अन्य लोगों के जेवर भी गिरवीं रखकर ब्याज के नाम बड़ी रकम वसूली है और उनके जेवर भी वापस नहीं किए हैं। नफीस व उसके परिजन पुलिस में शिकायत करने पर सभी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
