चुनाव फिर से कराए जाने की उठाई मांग
पौड़ी ।
यमकेश्वर ब्लाक के अशासकीय विद्यालय इंटर कालेज किमसार में नवीन प्रबंध समिति के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से फिर से चुनाव करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता अमोला निवासी आशीष अमोली ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव फिर से करवाने की मांग की है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में आशीष अमोली ने कहा है कि बीते 6 अक्टूबर को इंटर कालेज किमसार के नवीन प्रबंध समिति के चुनाव किए गए। आरोप लगाया कि चुनाव में बड़ी संख्या में धांधली की गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव फिर से करवाने की मांग उठाई है।
