जैविक खेती को दें बढ़ावा

रुड़की।  मेहवड़ा कलां और रहमतपुर गांव में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत बाटिनिकल किटटो (ड्रमों) का वितरण किया गया। उद्यान निरीक्षक आरपी जसोला ने बताया कि 20 कृषको को निशुल्क सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही परम्परागत कृषि विकास योजना के चयनित किसानों को बैट्री चालित स्प्रे मशीनों का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा । इस दौरान कर्मवीर, पदम सिंह, भारत भूषण, सतपाल सैनी ,विकास सैनी, बिशम्बर सिंह, विमल, गुलजार, रामपाल, अक्षय, जयपाल, योगेंद्र, मदनपाल, इशम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *