उत्तराखंड में कोरोना के 630 नए केस, देहरादून में 268 केस

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 630 मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज देहरादून में 268, हरिद्वार में 119 और ननीताल में 85 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन 3 जिलों के हाल बेहद खराब हैं। खासतौर पर देहरादून कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। इसके अलावा पौड़ी के हालात भी ठीक नहीं हैं। पौड़ी में आज 72, उतरकाशी में 11, टिहरी में 04, बागेश्वर में 01, नैनीताल में 85,अल्मोड़ा में 18, पिथौरागढ़ में 04, उधमसिंह नगर में 35, रुद्रप्रयाग में 00, चंपावत में 08 और चमोली में 05 लोग पॉजिटव मिले हैं। दुखद बात ये है कि आज कोरोना से मरने वालों की संख्या 03 हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 347098। अब तक उत्तराखंड मे 331756 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही अभी भी उत्तराखंड में 1425 केस एक्टिव बाकी हैं। ऐसे में अब बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि देहरादून में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना ने हर तरफ कोहराम मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *