प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताया

ऋषिकेश। स्वामी विवेकानंद स्कूल में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में विशेषज्ञों ने लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताकर जागरूक किया। शनिवार को खदरी श्यामपुर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ रहने के लिए उसके आसपास के वातावरण का स्वच्छ व स्वस्थ रहना जरूरी है। इस दिशा में स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास तथा आत्मा की संतुष्टि के लिए ध्यान योग व प्राणायाम आवश्यक है। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए हमें अपनी जीवनशैली में परिवर्तन कर नियमित योगाभ्यास एवं खानपान में सुधार करना होगा। इस दौरान सूर्या फाउंडेशन व इंटरनेशनल नैचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य देवेश्वरी रयाल, प्रबंधक गजेंद्र रयाल, आईएनओ के अधिकारी मनोज रतूड़ी, सरस्वती काला, विनोद जुगलान, मदन काला, सुरेंद्र रयाल, मणिराम रयाल, अमन कुकरेती, अतुल थपलियाल, जीतराम थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *