लोनिवि गेस्ट हाउस के समीप खड़ी बाइक चोरी
विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोनिवि गेस्ट हाउस के समीप सड़क पर खड़ी बाइक शुक्रवार देर रात को चोरी हो गयी। बाइक मालिक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के साथ ही बाइक की तलाश की जा रही है। शम्मा गुर्जर पुत्र तोनी गुर्जर, निवासी सुनीर थाना त्यूणी शुक्रवार रात को अपनी बाइक लोनिवि गेस्ट हाउस के समीप सड़क किनारे पार्क कर घर चले गये। शनिवार सुबह जब वह बाइक को लेने गया तो बाइक मौके से गायब मिली। जिसके बाद उसने अपने दोस्तों व परिचितों से बाइक के बारे में जानकारी लेने के साथ ही दिनभर बाइक को तलाशता रहा। लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद शम्मा ने थाना त्यूणी में बाइक चोरी होने की तहरीर दी है। शम्मा के पिता लोनिवि में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का कहना है कि बाइक की तलाश कर मामले की जांच की जा रही है।
