गिरफ्तारी के बाद आप नेता ने दिया इस्तीफा
हरिद्वार। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप नेता कुलदीप चौधरी ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। कुछ माह पहले ही सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी। कुलदीप चौधरी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उन्होंने आप को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने वाली पार्टी समझता था। लेकिन उन्हीं के वरिष्ठ नेता अब भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने उत्तराखंड के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
