मिशन मर्यादा के तहत 47 के काटे चालान
पिथौरागढ़। सार्वजनिक स्थानों में शराब रोकथाम को पुलिस को मिशन मर्यादा अभियान जारी है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बुधवार को पुलिस ने नगर के विभिन्न इलाकों में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 47 लोग सार्वजनिक स्थानों में शराब का सेवन करते मिले। पुलिस ने सभी के चालान काटे हैं।
