वन और पुलिस कर्मियों ने पौधरोण किया
विकासनगर
यूपी की सीमा से लगे दर्रारीट बैरियर पर वन और पुलिस कर्मियों ने सोमवार को पौधरोण किया। इस दौरान गल-गल के एक बड़े वृक्ष का कटान होने से बचाने के लिए उसका ट्रांसमेंट भी किया गया। इस दौरान दोनों विभागों के कर्मियों ने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। यूपी की सीमा दर्रारीट पर वन और पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस दौरान कई प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण करने के साथ ही दोनों विभागों के कर्मियों ने पीपल के चार वृक्ष भी लगाए। इस मौके पर वन दरोगा जेएस नौटियाल ने कहा कि लगातार पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। कहा कि फलदार व चौड़ी पत्ती के पौधे लगाने से अधिक फायदे हैं। उन्होंने कहा कि टिमली रेंज के जंगल में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर हैं। यदि जानवरों को फल जंगलों में ही मिल जायेंगे तो वे बस्तियों की ओर नहीं आयेंगे। जिससे जानवरों के खतरों से लोगों को बचाया जा सकता है। पौधरोपण के दौरान दोनों विभागों के कर्मियों ने उसके संरक्षण का भी संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने का अभियान चलाने की बात कही। इस मौके पर चौकी इंचार्ज धर्मावाला दीपक मैठाणी और वनकर्मी रणजीत बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।
