चार घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में बुधवार को करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को मुश्किलों का समाना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं के बिजली से जुड़े कार्य नहीं हो सके। सांय करीब साढ़े तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बुधवार को नगर में एक बिजली लाइन की तार खींचने के लिए नगर में सुबह 11 बजे सटडाउन कर नगर की आपूर्ति बंद की गई जो दिनभर जारी रही। बिजली न होने के कारण बिजली से जुड़े छोटे बड़े उद्योग, मशीनें और अन्य काम बंद रहे। उपभोक्ता बिजली की लगातार इंतजारी करते रहे किंतु दिनभर लोगों को मायूस रहना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी विद्युत निगम को उपभोक्ताओं को देनी चाहिए ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सके। उन्होंने कहा कि दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, विद्युत निगम के ईई मनोज सती का कहना है कि नगर में बिजली लाइन पर काम करने के चलते आपूर्ति बाधित रही। हालांकि दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। ताकि उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानियां न उठानी पड़े।
