बिना नक्शे के घर बनाया है तो होगी कार्रवाई

भवाली।

बिना नक्शे के घर अपार्टमेंट बनाने वालों की अब खैर नही है। प्राधिकरण विभाग के बाद अब पुलिस प्रसाशन भी हरकत में आया है। अवैध निर्माण करने वालो पर पैनी नजर रखकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बिना नक्शे व सत्यापन के बिना क्षेत्र में रह रहे लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि कई बार सूचना मिली है कि बाहरी बिल्डर अवैध निर्माण कर रहे हैं। और बिना नक्शा पास किए धड़ल्ले से निर्माण किए जा रहा है। ऐसे ही अवैध निर्माण हुआ तो बाहरी लोग आकर रहेंगे। इसके लिए पुलिस सत्यापन अभियान लगातार चला रही है। श्यामखेत क्षेत्र को पहले टारगेट किया गया है। संबंधित विभाग को श्यामखेत क्षेत्र में सर्वे कर कितने मकान, अपार्टमेंट बिना नक्शे के बने हैं दिखवाया जाएगा। किसकी मिलीभगत से अवैध निर्माण हो रहा है उसको लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *