ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। बोरिस जॉनसन को यहां गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान बोरिस जानसन ने कहा कि उन्होंने इस तरह का भव्य व परंपरागत स्वागत पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने बेहतरीन स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने अन्य मंत्रियों और अधिकारियों से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी व केंद्रीय कैबिनेट से मुलाकात के बाद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन राजघाट के लिए रवाना हुए और यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जॉनसन ने पीएम मोदी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *