बीएससी जंतु विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 और 1 को

हल्द्वानी।

एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष जंतु विज्ञान के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 नवंबर और 1 दिसंबर को आयोजित होगी। प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 6 बैच बनाए गए हैं। 30 नवंबर को बैच ए की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। इसमें रोल नंबर 2001320083 से 2101320128 तक के विद्यार्थी बुलाए गए हैं।
इसी दिन बैच बी की परीक्षा सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। इसमें रोल नंबर 2101320129 से 2101320406 तके विद्यार्थी आएं। बैच सी की परीक्षा दोपहर 1 से 3 बजे तक होगी। इसमें रोल नंबर 2101320416 से 2101320593 तक के विद्यार्थी आएं। 1 दिसम्बर को सुबह 9 से 11 बजे तक बैच डी की परीक्षा होगी। इसमें रोल नंबर 2101320595 से 2101320714 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसी दिन बैच ई की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें रोल नंबर 2101320717 से 2101320825 तक के छात्र शामिल होंगे। बैच एफ की परीक्षा दोपहर 1 से 3 बजे तक होगी। इसमें रोल नंबर 2101320828 से 2101320935 तक के विद्यार्थियों को आना होगा। डॉ. महेश ने बताया कि विद्यार्थियों तय तारीख और निर्धारित रोल नंबर के अनुसार फाइल, चार्ट और प्रयोगात्मक कार्य की कॉपी लेकर आना होगा। बैच के समय के अनुसार तय समय से 20 मिनट पहले कक्षा में आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *