24 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूटीईटी की परीक्षा

हल्द्वानी।

प्रदेश के 29 शहरों में शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लेकिन शिक्षक बनने की दौड़ में लगे करीब 24 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम में 75.10 व द्वितीय में 78.68 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दो पालियों में परीक्षा के लिए 178 केंद्र बनाए गए थे।
शुक्रवार को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के दिशा निर्देशा पर प्रत्येक जिले में परीक्षा कराई। यूटीईटी प्रभारी सीपी रतूड़ी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 तक कराई गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 44973 अभ्यर्थियों में से 33775 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 39875 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें से 31374 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यूटीईटी में सफल अभ्यर्थी शिक्षक बनते हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड हर साल परीक्षाएं कराता है। हरिद्वार में सबसे अधिक केंद्र 39 व देहरादून में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शाम की पाली की परीक्षा दो बजे से साढ़े चार बजे तक कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *