प्रवीण बने डोईवाला और प्रदीप बने नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर
देहरादून। डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने डोईवाला कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत और नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह बिष्ट को हटा दिया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी को डोईवाला और प्रदीप चौहान को नेहरू कॉलोनी कोतवाली प्रभारी बनाया है। राजेंद्र सिंह रावत को एसआईएस प्रभारी और सतबीर सिंह बिष्ट को साइबर एडीटीएफ शाखा का प्रभारी बनाया है। आईटीडीए स्थित यातायात कंट्रोल रूप में तैनात दरोगा अशोक राठौर को कालसी एसओ बनाया है। कालसी एसओ ऋतुराज सिंह को आईटीडीए स्थित यातायात कंट्रोल रूप भेजा गया है।
