एयू बैंक ने आमिर खान और कियारा आडवाणी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

नयी दिल्ली ।

डिजिटल बैंकिंग में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का वादा करते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डिजिटल बैंक और क्रेडिट कार्ड लाँच करने के साथ ही अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री कियारा आडवाणी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।
बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मेगा ब्रांड अभियान के लाँच के मौके पर इन दोनों कलाकारों का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बैंक की स्थापना के बाद से यह पहला एकीकृत मार्केटिंग संचार अभियान और एक रचनात्मक प्रयास है जो नवाचार के लिए बैंक के जुनून को प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा, नेक्स्टजेन बैंकिंग की शुरुआत करते हुए बैंक ने अपने ग्राहकों को डिजिटल रूप से सभी तरह की बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाने के लिए अपना अवंत-गार्डे डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म एयू 0101 लॉन्च किया, जिसमें बैंकर से वीडियो कॉल के जरिये आमने-सामने की बातचीत की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा बैंक ने सभी तरह के ग्राहकों की सेवा के लिए क्रेडिट कार्ड की अपनी श्रृंखला की शुरुआत भी की है।
नए ब्रांड अभियान की शुरुआत 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 750 से अधिक बैंकिंग टचप्वाइंट के माध्यम से किया गया है। इसके साथ बैंक को इस पहल से यथास्थिति को चुनौती देने और भारत के प्रमुख शहरों और कस्बों में अपनी पहुंच बढ़ाने के अपने संदेश को बढ़ाने की उम्मीद है। इस अभियान के एक हिस्से के रूप में, एयू उत्पादों और सुविधाओं जैसे मासिक ब्याज, कहीं भी बैंकिंग, वीडियो बैंकिंग, यूपीआई क्यूआर और नए जमाने के क्रेडिट कार्ड पर विज्ञापन फिल्मों की एक श्रृंखला जारी करेगा ताकि इन पेशकशों के माध्यम से बदलाव के प्रस्ताव को जीवंत किया जा सके।
बैंक के एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने इस मौके पर कहा, एयू की स्थापना ढाई दशक पहले की गई थी, जिसका उद्देश्य बिना बैंक वाले लोगों तक औपचारिक वित्तपोषण करना था और अंतिम चार में वर्षों से एक बैंक के रूप में हमने अपनी सेवाओं की सीमा और अपनी भौगोलिक पहुंच दोनों का सफलतापूर्वक विस्तार किया है। हमारी सफलता बैंकिंग क्षेत्र में हमारे नवाचारों का परिणाम है। हम अपने ग्राहकों की खुशी के लिए चीजों को अलग तरीके से करने में बेहद गर्व महसूस करते हैं और हमारे डिजिटल बैंक एयू 0101 के लॉन्च के साथ, हम बैंकिंग में बदलाव की शुरुआत करने की दिशा में काम करेंगे।ÓÓ
अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने और एक सार्वभौमिक अपील लाने के लिए एयू ने भारतीय सिनेमा के दो कलाकारों आमिर खान और कियारा आडवाणी को चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *