एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
हमीरपुर।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई व बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
जिले में बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित द्वारा FLOOD कंपनी पी0ए0सी0,एसडीआरएफ की स्टीमर बोट की सहायता से ग्राम सिड़रा एवं ग्राम पारा औजी में बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को लंच पैकेट, मोमबत्ती, माचिस व राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई एवं पीड़ित व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना व हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया!साथ ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मौदहा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी हमीरपुर/ थाना प्रभारी बिंवार,पीआरओ पुलिस अधीक्षक एवं एसडीआरएफ टीम मौजूद रही।
