मोटर साइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जैन मंदिर रोड मुस्लिम बस्ती में 22 अप्रैल को हुई मोटर साइकिल चोरी के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है। 23 अप्रैल को सरोज पत्नी नरेन्द्र कुमार निवासी जैन मंदिर रोड मुस्लिम बस्ती विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी कि 22 अप्रैल की रात को घर के बाहर आंगन में खड़ी उसके पति की मोटर साइकिल चोरी हो गई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों को सक्रिय कर चोरों की तलाश में पुलिस की टीम रवाना की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी राहुल पुत्र कुंपाल सिंह निवासी ग्राम लांघा पसोली तहसील विकासनगर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी मोटर साइकिल बरामद कर दी है। एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई वीरेंद्र राम, कांस्टेबल सोहनलाल, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *