स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी


पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विण में जागरूकता अभियान चलाया। सोमवार को एसआई दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम विद्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को रोड सेफ्टी, ट्रैफिक मैनेजमेन्ट आदि यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा दुर्घटना के कारण, दुर्घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *