महिलाओं को कानूनी जानकारी दी

श्रीनगर गढ़वाल। खंड विकास सभागार कीर्तिनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण महिलाओं को कानून की जानकारी प्रदत्त कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की सचिव सीनियर सिविल जज ममता पंत के द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा महिलाओं की समाज में भूमिका को वर्णित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. एसके चतुर्वेदी के द्वारा घरेलू हिंसा के संदर्भ में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा कवि जयकृष्ण पैन्युली के द्वारा महिलाओं की समाज में भूमिका का वर्णन उदाहरण देकर बताया गया। सिविल जज कीर्तिनगर शैलेंद्र कुमार यादव के द्वारा घरेलू हिंसा के संबंध में महिलाओं को समग्र जानकारी प्रदान की गई तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. हिमानी के द्वारा ग्रामीण महिलाओं की वर्तमान समय में स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से महिलाओं को पुस्तकें व फोल्डर वितरित किए गए। इस मौके पर हसीलदार सुनील राज, बीडीओ सुमनलता रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभानु तिवारी, आशा देवी, अधिवक्ता विनोद बडोनी ,निशा, कविता देवी, संपत्ति देवी ,मीना देवी, अनिल नयाल ,राजेश चौहान सहित विभिन्न गांवों की महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *