उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन

 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की कार्यकारिणी समिति में 13 गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन करते हुए समिति का पुनर्गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री इस कार्यकारिणी समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। समिति में 11 सरकारी तथा 13 गैर सरकारी सदस्य होंगें। कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उ0प्र0 सरकार इस नामांकन को कभी भी निरस्त कर सकती है। प्रमुख सचिव, भाषा विभाग, जितेन्द्र कुमार द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। कार्यकारिणी समिति में सरकारी सदस्य के रूप में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष, प्रमुख सचिव/सचिव भाषा अथवा उनके प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव/सचिव वित्त विभाग अथवा उनके प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव/सचिव, संस्कृति अथवा उनके प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव/सचिव, नियोजन अथवा उनके प्रतिनिधि, कुलपति, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, कुलपति, चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर, निदेशक, इण्डियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, कानपुर, कुलपति भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ तथा निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ होेंगे।

इसके अतिरिक्त गैर सरकारी सदस्य के रूप में डा0 सूर्य प्रसाद दीक्षित, साहित्यिक, डी-54, निरालानगर, लखनऊ, डा0 अजय कुमार पटनायक (उड़ीसा प्रान्त) तपोवनम,भुवनेश्वर डा0 बलवंत शांतिलाल जानी (गुजराती भाषा) तीर्थ, राजकोट, डा0 रविप्रकाश टेकचंदानी, (सिंधी भाषा) दिल्ली, डा0 इन्दुशेखर तत्पुरूष, वरिष्ठ रचनाकार तथा सम्पादक जयपुर, डा0 योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो0 हिन्दी विभाग, इलाहाबाद, प्रो0 हरिशंकर मिश्र, पूर्व आचार्य, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, रणविजय सिंह, (प्रसिद्ध व्यंग्य लेखक), डा0 शैलेन्द्र नाथ कपूर, इंदिरानगर, लखनऊ, डा0 क्षेत्रपाल गंगावार, पूर्व प्राचार्य जनता वैदिक स्नाकोत्तर महाविद्यालय बड़ौत प्रयागराज, गाजियाबाद के डा0 जगदीश उपासने, पूर्व कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल, डा0 प्रदीप कुुमार राव, प्राचार्य, महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जंगल धूसड़, गोरखपुर तथा डा0 विनोद जैन, प्रो0 सर्जरी विभाग, के0जी0एम0यू0, लखनऊ समिति में नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *