अवैध शराब व चाकू सहित दो दबोचे 

हरिद्वार।  थाना कनखल पुलिस ने अभियान चलाते हुए अलग-अलग जगहों से दो आरोपियों को अवैध शराब व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत वाजिद अली निवासी बहादराबाद को एसएम डाइवर्जन जगजीतपुर से अंग्रेजी शराब के 94 पव्वे तथा कनखल निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में जगजीतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई खेमेंद्र गंगवार, कॉन्स्टेबल बिक्टेश्वर, रविंद्र तोमर, नितिन एवं संतोष रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *