यूनिवर्सिटी के 7 शिक्षक निकले संक्रमित

लखनऊ

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय में कुछ कर्मचारी और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विवि प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि लक्षणों के आधार पर परिसर में कर्मचारियों और शिक्षकों की कोरोना जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट के अनुसार कुछ 7 शिक्षकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में एक साथ कोरोना संक्रमित मिलने से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। परिसर के प्रवेश द्वार में थर्मल स्कैनिंग और मास्क के बगैर प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। फिलहाल विश्वविद्यालय को बंद करने के बारे में कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *