भाजपा सरकार मे किसानों की अनदेखी चरम पर- गोप
बाराबंकी ।
मुकाबला हमारा मायावी और झूठे लोगों से हैं । यह न किसान की बात करेंगे न गरीब नौजवान की बात करेंगे । यह विचार पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने ग्राम मदारपुर एवं कोटवाधाम में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये । उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान सड़कों पर अपनी जायज़ माँगों को लेकर डटा हुआ है । यह सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर उनके साथ भद्दा मज़ाक़ कर रही है । बेरोज़गारी चरम पर है जिसको लेकर नौजवान सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं । छात्रों के लिये वरदान साबित हुई हमारी सरकार की लैपटॉप वितरण योजना को बन्द कर इस सरकार ने साबित कर दिया है कि इनको प्रदेश के विकास और आम जनता की ख़ुशहाली के काम करने के बजाय धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने और समाज को बाँटने में ज़्यादा दिलचस्पी है।जिससे इस सरकार के पतन का समय निकट आ गया है। आने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से हमारे नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण की बहुमत की सरकार बनाने का जनता ने मन बना लिया है। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार यादव सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इंतिख़ाब आलम नोमानी सपा महिला सभा की जिला सचिव मिथलेश तिवारी बीके सिंह अमरेंद्र सिंह बब्लू मोहम्मद रिहान सचिव मिर्जा गुफरान वेग शिवकुमार यादव अजय वर्मा, रामनाथ मौर्य,जावेद आलम दिलावर यादव बब्बू यादव अंकुर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
