भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया


विकासनगर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत गुरुवार को विधान सभा सहसपुर के शिवालिक ग्रामीण मंडल एवं विधान सभा विकास नगर के ग्रामीण मंडल के केदारावाला ग्राम पंचायत में व विकासनगर शहर मंडल में बूथ अध्यक्ष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला देहरादून ग्रामीण की जिला प्रभारी शमीना सिद्दीकी ने बूथ अध्यक्ष के आवास पर जाकर नेम प्लेट लगाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत केदावाला, सहसपुर के शिवालिक मंडल, विकासनगर शहर मंडल में वोटर चेतना अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को जागरूक किया कि वह अपने वोट बनाएं जिससे वह आने वाले चुनाव में अपना मत का प्रयोग कर सकें। साथ ही उन्होंने युवाओं को प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की जानकल्याण कारी उपलब्धियों को भी गिनाया। इस दौरान सरफराज जाफरी, सुरेंद्र सिह, सारीक खान, गुलशेर अली, मोहित जैन, गुलफाम अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *