पत्रकार को फोन पर धमकी, रंगदारी मांगने का आरोप
हल्द्वानी। एक पत्रकार ने अज्ञात व्यक्ति पर धमकी देने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जज फार्म निवासी पंकज सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हल्द्वानी में संचालित एक टीवी चैनल में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। बुधवार को उनके फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी। पीड़ित ने खुद व परिवार की जान को खतरा जताते हुए आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात कॉलर की छानबीन शुरू कर दी है।
