लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

हरिद्वार

उत्तरी हरिद्वार स्थित माया मधुसूदन धाम में जीयर स्वामी के सानिध्य में देशभर से साधु संतों के मंत्रोच्चार ध्वनि के बीच लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि 14 जून को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें भारत के कोने कोने से साधु संत पहुंचे। त्रिदंडी स्वामी के शिष्य जीयर स्वामी के सानिध्य में मंत्रोचार के बीच प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जीयर स्वामी ने कहा कि बड़े सौभाग्य से मनुष्य को लक्ष्मी नारायण भगवान के प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। कहा कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान से मनुष्य को बहुत बड़ा पुण्य का लाभ होता है। शाम को सभी साधु संतों ने जीयर स्वामी को विदाई दी। वह बिहार के लिए प्रस्थान कर गए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, एचआरडीए के सचिव डॉ. ललित नारायण मिश्रा, पार्षद अनिल मिश्रा, शिवदास दूबे, बागेश्वर पांडेय, सुनील मिश्रा आदि आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस अवसर पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अयोध्यानाथ, बैंकटेसाचार्य, मुक्तिनाथ, बद्रीनाथ बनवाली, उधो स्वामी, मंदिर के महंत बैंकुठनाथ, संजय, पं. विजय पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *