खनन की अनुमति का विरोध

ऋषिकेश।  छिद्दरवाला में सौंग नदी के किनारे पंचायत और निजी भूमि पर खनन की अनुमति देने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। तहसील ऋषिकेश के राजस्व अधिकारी कई दिनों से सौंग नदी के किनारे सर्वे कर रहे थे। मंगलवार को जब विभागीय टीम निशान लगाने के लिए नदी की ओर जाने लगी तो ग्रामीण धरने पर बैठकर विरोध जताने लगे। विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता मोहन सिंह असवाल ने बताया कि सौंग नदी से बरसात में हर साल लोगों के खेत बह जाते हैं। खनन से पूरे सहबनगर गांव को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। इस मौके पर रविन्द्र सेमवाल, उपेंद्र सकलानी, वीरेंद्र थापा, रनबहादुर थापा, लक्ष्मी देवी, सुशीला देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *