टिहरी बांध प्रभावितों ने की विस्थापन की मांग
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित भल्ड गांव के ग्रामीणों ने डीएम से विस्थापन की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के कारण झील के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे ग्रामीणों के घरों को खतरा पैदा हो रहा है। सोमवार को आंशिक डूब क्षेत्र बांध प्रभावित भल्ड गांव के ग्रामीणों ने डीएम से विस्थापन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व क्षेपंस कमल लाल ने कहा कि टिहरी बांध के जल स्तर में प्रत्येक वर्ष उतार चढ़ाव होने के कारण उनके गांव के नीचे के हिस्से की मिट्टी का कटान हो रहा है। मिट्टी कटान के कारण कई ग्रामीणों के घरों में दरारें पड़ गई है, जो हर साल बड़ी होती जा रही हैं। जिससे ग्रामीण परेशान हैं, कहा कई बार टीएचडीसी और पुर्नवास विभाग से विस्थापन की गुहार लगा चुके है। ज्ञापन देने वालों में शांति लाल, रमेश लाल, हर्षमणी, गणेश प्रसाद, अजय पाल, मानवेंद्र रावत आदि शामिल थे।
