शांतिभंग में चालान

रुडकी।

भक्तोवाली में हुए विधायक प्रकरण मामले में विधायक के पीए ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में एससीएसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एक आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। तीन दिन पूर्व गांव भक्तोवाली में गांव के कुछ लोगों ने विधायक देशराज कर्णवाल का विरोध किया था। मामले में विधायक के पीए जितेंद्र कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने अंकित कुमार के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि गांव भक्तोवाली निवासी अंकित का शांतिभंग में चालान कर उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *