चुनाव आचार संहिता से पहले आमंत्रित करें निविदाएं
बागेश्वर।
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि अनटाइड फंड से मिली धनराशि के टेंडर आदि चुनाव आचार संहिता से पहले करें। विभागों को उनकी आवश्यकता के अनुसार धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धन में किसी भी हीलाहवाली के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध कार्रवाई भी तय है। गुरुवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम विनीत कुमार ने कहा कि अनटाइड फंड से विभिन्न विभागों को एक करोड़, 58 लख, 68 हजार, 71 रुपये की धनराशि निर्गत की गई है। जिलाधिकारी ने योजनाओ को शीघ्र पूरा करने और उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कारने के निर्देश दिए हैं।
