बगैर टीका लगाए ही टीका लगाने का मैसेज आया

 

बागेश्वर।

कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिले में सभी लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने युद्धस्तर पर टीकाकरण कराया है। जिले में एक युवक के पास बगैर टीका लगाए ही टीका लगाने का मैसेज आया है। तब से व्यक्ति परेशान है। अब उसे दूसरी डोज को लेकर संशय बना हुआ है। काफलीगैर तहसील निवासी दिनेश रौतेला ने बताया कि उन्हें कोरोना का दूसरा टीका अभी नहीं लगा है, लेकिन उसके मोबाइल में सफल टीकाकरण का मैसेज पहुंच गया है। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट में कार्यरत मटेला निवासी रौतेला इस मैसेज को लेकर परेशान है। उन्होंने बताया कि वे जब वह दूसरी डोज लगाना चाह रहे थे, तब वह कोरोना की चपेट में आ गए। डॉक्टरों ने इसके लिए तीन महीने इंतजार करने को कहा। इस कारण वह दूसरी डोज नहीं लगा पाए। उन्होंने पहली डोज स्वास्थ केंद्र काफलीगैर में लगाया था। डाटा एंट्री ऑपरेटर की गलती से उन्हें दूसरी डोज लगाने का मैसेज आ गया है। उन्होंने इसे स्वास्थ विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। कोरोना टीकाकरण प्रभारी डॉ. पीएस जंगपांगी ने बताया कि कभी कभार बार बार टीकाकरण पंजीयन कराने के चलते ऑनलाइन पंजीयन दर्शा देता है। इस सम्बंध में जांच कर बिना वैक्सीन लगाए हुए वैक्सीनेशन दिखाने वालों को शीघ्र ही दूसरा टीका लगा दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *