अध्यात्म के विषय पर वर्चुअल वेबिनार आयोजित

लखनऊ

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र लखनऊ  द्वारा ‘आध्यात्म और मानसिक स्वास्थ्य-एक सामंजस्य’ विषय पर वर्चुअल कार्यक्रम वेबिनॉर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत डॉ रमेश कुमार पांडेय निदेशक सीआरसी लखनऊ के संबोधन से हुई। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त अभिप्रेरणात्मक एवं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने अपनी वर्चुअली उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित दीनदयाल उपाध्याय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान की निदेशक स्मिता जयवंत ने की। पीडीयूएनआईपीपीडी (डी) निदेशक ने जया किशोरी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महामारी के दौर में दिव्यांगजनों और अभिभावकों के लिए एक प्रेरक वार्ता  आम जनों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जया किशोरी ने कहा कि ये बेहतरीन समय है कि अभिभावक अपने बच्चों से पूरी तरह जुड़ सकते हैं, उनके मनोभाव को बेहतर तरह से जान सकते हैं। जया किशोरी  ने मानसिक स्वास्थ्य एवं अध्यात्म के परस्पर सामंजस्य स्थापित करने के बारे में अपने अनुभवों को समाहित करते हुए सभी के समक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *