पर्वतीय पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति ठप


बागेश्वर। पर्वतीय पावर कपकोट में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रति घंटा पांच हजार किलोवाट का कंपनी को नुकसान हो रहा है। परियोजना की फीडर पाइप लाइन भूस्खलन की चपेट में आ गई है। बोल्ड और मलबा गिरने से पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे कपकोट फीडर को आपूर्ति भी बंद हो गई है। इस कारण एक लाख, 25 हजार युनिट बिजली का रोजाना नुकसान हो रहा है। पर्वतीय पावर लिमिटेड की मुनार में जल विद्युत परियोजना है। परियोजना क्षेत्र में भारी भूस्खलन हो गया है। जिसके कारण फीडर पाइप चपेट में आ गया है। पाइप लाइन के आसपास बोल्डर और मलबा गिर रहा है। पिछले 17 सितंबर से बिजली उत्पादन बंद हो गया है। यहां प्रति घंटा पांच मेघावाट बिजली का उत्पादन होता है। एक घंटे में पांच किलोवाट बिजली की आपूर्ति यूपीसीएल कपकोट स्टेशन को होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क कटान के कारण भूस्खलन हो सकता है। बोल्डर गिरने से पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी का रिसाव भी होने लगा है। प्रबंधक राजेश उपाध्याय ने बताया कि भूस्खलन से भारी नुकसान हो रहा है। पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। बिजली उत्पादन करने के लिए दो महीने का समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *