जिला अस्पताल में डेंगू के आठ मरीज भर्ती


बागेश्वर। बागेश्वर, जिले में डेंगू के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में आठ मरीज भर्ती हैं। अब तक 43 मरीजों का इलाज हो चुका है। मालूम हो कि एक महीने से जिले में डेंगू बीमारी के रोगी मिल रहे हैं, जबकि अन्य सालों में डेंगू रोगी कम होते थे। उनमें से भी वो रोगी होते थे जो इस सीजन में महानगरों में जाते थे, लेकिन इस बार जिले में रहने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि जिले में भी अब डेंगू मच्छर पनपने लगा है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद गत दिनों नगर पालिका ने नगर में फॉगिंग भी की, लेकिन बीमारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लगातार रोगी बढ़ रहे हैं। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि अभी आठ मरीज भर्ती हैं। 43 रोगी ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। अस्पताल में दवा की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने तथा मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकार सोने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *