बगैर सत्यापन के फेरी लगाने वालों पर हो कार्रवाई
बागेश्वर। हिंदू जागरण मंच और युवा वाहिनी ने कोतवाल कैलाश नेगी ने मुलाकात की। नगर में बगैर सत्यापन के फेरी लगाने वाले और रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए अभियान चलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष नवीन रौतेला और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक कठायत, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी ,जिला मंत्री कुंदन टंगणिया, प्रदेश मंत्री रोहित पंत, अमित गौतम, काजल करायत आदि मौजूद थे।
