सिरसा नप चेयरपर्सन का पद, 7 अप्रैल को होगा मतदान
सिरसा धोखा
जिला प्रशासन ने सिरसा नगर परिषद के चेयरपर्सन के चुनाव के लिए सात अप्रैल की तिथि घोषित कर दी है। सात अप्रैल को नगर परिषद कार्यालय में सुबह 11 बजे चुनाव को लेकर पार्षदों की बैठक होगी। इस चुनाव में सिरसा नगर परिषद के 31 पार्षदों के अलावा सांसद सुनीता दुग्गल व विधायक गोपाल कांडा भी मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एसडीएम सिरसा की तरफ से चुनाव की तिथि के संबंध में पत्र जारी कर दिया है। सिरसा नगर परिषद का पद महिला आरक्षित है। पहली बार सिरसा में भाजपा समर्थित शीला सहगल चेयरपर्सन बनी थी लेकिन बाद में पार्टी के ही कुछ पार्षदों ने हलोपा व कांग्रेस से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसके बाद से एक अगस्त 2018 को तत्कालीन चेयरपर्सन शीला सहगल की कुर्सी चली गई थी। कांग्रेस समर्थित उपप्रधान रणधीर सिंह कार्यकारी प्रधान के रूप में काम देख रहे हैं।
